BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

भारत बंद : कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे को किसानों ने किया जाम

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियन द्वारा भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया। करीब 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन संगठनों ने कहा है कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे। 

अंबाला में शंभू टोल प्लाजा के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के बंद का ऐलान किया था, हमने यहां सुबह 6 बजे बंद कर दिया। स्कूल या अस्पताल के लिए जाने दे रहे हैं"वहीं हरियाणा के रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'भारत बंद' के चलते प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाइवे बंद किया। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।इसके अलावा किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर किसानों ने जाम कर दिया है। 

प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टर पंजाब और हरियाणा के राजमार्गों और प्रमुख लिंक सड़कों पर खड़े कर दिए हैं और सड़कों पर बैठ गए हैं।किसानों के विरोध को देखते हुए कानून और अन्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल देखा जा सकता है।

पुलिस ने कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया, क्योंकि किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है।हालांकि, राज्यों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद से छूट दी गई है।'भारत बंद' के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि राज्य में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा में व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। व्यवस्थाओं का प्राथमिक उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना, हिंसा को रोकना और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के कामकाज को सुविधाजनक बनाना है।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत से मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है। किसानों के आज के विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए जगह जगह यातायात बाधित होने की आशंका है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की पुलिस ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

दस साल तक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं, लेकिन कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देंगे : राकेश टिकैत