शिवपुरी : रायश्री किसान खरीदी केन्द्र पर बारदाना न होने के कारण किसानों की उपज की तुलाई नहीं हो पा रही हैं। आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर रायश्री खरीदी केन्द्र पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हाइवे परगरिमा पैट्रोल पंप के सामने पहुंचकर चक्काजाम कर दिया, लगभग 5 घंटे तक हाइवे पूरी तरह जाम रहा।
किसानों का कहना था कि वैसे तो भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को खरीदी केन्द्र पर पहुंचने के लिए मैसेज देरी से मिल रहे हैं तथा किसानों को आगामी दिनों की तारीख दी जा रही हैं। किसानों को मंडी प्रांगण में एक हफ्ते तक किसान खरीदी केन्द्र पर अपना ट्रैक्टर-ट्राली लिए हुए फसल तुलवाने के लिए खड़े रहते हैं।
खरीदी केन्द्र पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हैं जिसकी वजह से किसानों को भूखे-प्यासे रहकर फसल तुलवाने का इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन खरीद केन्द्र पर पदस्थ कर्मचारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को न समझते हुए मनमाने तरीके से कोई न कोई बहाना बनाकर किसानों को उलझाए रखा जा रहा हैं। किसानों ने आज लगभग 10 बजे आगरा-मुम्बई मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया, जो लगभग पांच घंटे तक जारी रहा।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट