नई दिल्ली : गिरते तामपान और बढ़ते कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है। आज गुरुवार को भी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। खासबात ये है कि गुरुवार का दिन दिल्ली का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने 14 ट्रेनों को रद कर दिया है। 18 गाड़ियां के समय में बदलाव किया गया है तथा करीब 60 गाड़ियां अपने तय समय से कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। उधर, हवाई यातायात का भी कुछ ऐसा ही हाल है। दिल्ली एयरपोर्ट से 20 उड़ानें देरी से चल रही हैं। यातायात में इस रुकावट के कारण रेलवे स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है।
शीत लहरों के कारण पारा लगातार गिर रहा है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों में पारे में और गिरावट तथा कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी अगले 4-5 दिनों तक सूरज नहीं दिखाई देने की भविष्यवाणी की गई है।
Intense cold wave continues to grip Uttar Pradesh: Visuals from Allahabad and Kanpur pic.twitter.com/Mkbh3GstzI
— ANI UP (@ANINewsUP) 4 January 2018
राजस्थान के चूरू के तामपान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। यहां दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रात के तापमान में अभी और गिरावट आने की बात कही है। चंडीगढ़ में न्यूनतम 7 तथा अधिकतम 16 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
#Delhi: 49 trains delayed, 13 rescheduled and 12 cancelled due to prevailing fog conditions in the national capital pic.twitter.com/VjeK7T4Phz
— ANI (@ANI) 4 January 2018
उधर, राज्य सरकारों ने सड़कों पर रात गुजरने वाले बेघर लोगों के लिए ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह अलाव के साथ-साथ रैन बसेरों की भी व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की रात रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर वहां के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे