Bihar: बिहार में बीजेपी के पूर्व विधायक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। जिसकी वजह से खूब बवाल हो रहा है। बता दें यह वैशाली जिले के हाजीपुर के पास महुआ में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया। विवादित टिप्पणी करने वाले नेता का नाम अच्युतानंद सिंह है। वह बीजेपी से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) चिराग के नेता हैं।
अच्युतानंद ने राजनाथ सिंह के खिलाफ अपशब्द कह दिए
दरअसल, बीजेपी के इस कार्यक्रम में दूसरी पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर मौजूद अच्युतानंद सिंह ने राजनाथ सिंह के खिलाफ अपशब्द कह दिए। उनके इस बयान के बाद अच्युतानंद सिंह को वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और विरोध करते हुए माइक छीन लिया।
राजनाथ सिंह पर ही विवादित टिप्पणी कर दी
बता दें कि अच्युतानंद सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत BJP से ही की थी. पहली बार वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे. वह पार्टी में राजनाथ सिंह के करीबी भी थे। अच्युतानंद अक्सर राजनाथ सिंह के साथ अपनी नजदीकियां जताने वाली फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते थे, लेकिन भाजपा छोड़कर LJP ( चिराग) का का दामन थामने के बाद उन्होंने राजनाथ सिंह पर ही विवादित टिप्पणी कर दी।