सुषमा स्वराज ने सरकारी आवास किया खाली, सोशल मीडिया पर हो रही है प्रशंसा

Summary :

सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से हालिया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने 16वीं लोकसभा में मध्य प्रदेश के विदिशा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली के सफदरजंग लेन स्थित अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। सरकारी बंगले को खाली करने के सुषमा के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने ट्वीट किया, “मैंने अपने सरकारी आवास 8, सफदरजंग लेन, नई दिल्ली को खाली कर दिया है। कृपया ध्यान दें कि मुझसे पहले के पते और फोन नंबरों पर संपर्क नहीं किया जा सकता।” 

बता दें कि सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से हालिया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने 16वीं लोकसभा में मध्य प्रदेश के विदिशा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वही, सुषमा स्वराज ट्विटर पर मदद करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। 


ऐसे की ट्विटर यूजर्स ने सुषमा की तारीफ 
दीपक लहरी नाम के ट्ववीट कर कहा, “माननीय आपका पता और ठिकाना करोड़ों भारतीय और विदेशी लोगों के दिलों में जिन्हें आपने बिना भेदभाव किये मदद करी और बहुत लोगों को तो लगभग जीवन दान दिया है। हम सभी आपके अच्छे स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।” 

वही, एक अलका सिंह नाम की यूज़र ने ट्वीट किया, “एक पूर्व केंद्रीय मंत्री अपनी सरकार होते हुए भी बिना किसी के कहे स्वयं ही सरकारी सुविधाएं छोड़ देती है यह है बीजेपी के संस्कार।”

Desk Team