लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

देश के पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि आज, राहुल समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 57 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी समेत पूरा देश उनके योगदान को याद करते हुए नमन कर रहा है।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक के कारण पूर्व प्रधानमंत्री का 57 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी समेत पूरा देश उनके योगदान को याद करते हुए नमन कर रहा है।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो, तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।’’


कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को याद करते हुए लिखा गया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।’’


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।