लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं। सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साल 2010 में पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में 64 वर्ष की उम्र में लंबी बिमारी के चलते आज निधन हो गया। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं। सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साल 2010 में पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।
अमर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे। वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

अमर सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।” वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। अखिलेश ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और  बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
बता दें, अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते थे। आज ही उन्होंने देशवासियों को ईद की बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी। मालूम हो कि मार्च महीने में अमर सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था। जिसमें उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है और बीमारी से जूझ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।