लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, चार की मौत

NULL

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का कहर लगातार जारी है और ठंड से उथर प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई। कश्मीर में गुलमर्ग और पहलगाम और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि आज दोपहर के बाद जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़-तंगधार रोड पर हिमस्खलन की एक घटना में एक कैब चपेट में आ गई। यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और इन स्थानों पर भयंकर ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में चार लोगों के मरने की खबर है।

मुजफ्फरनगर में आज पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि सुल्तानपुर और फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र और कश्मीर घाटी के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। कश्मीर में अभी 40 दिवसीय चिल्लई-कलां का दौर चल रहा है, जिस दौरान ठंड चरम पर होती है। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां भारी बर्फबारी हुई है। पिछले कुछ दिनों से पूरे हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ समेत इन दोनों राज्यों के कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई थी।अधिकारियों का कहना है कि धुंध के कारण ट्रेन और विमान सेवाएं भी प्रभावित रही। राजस्थान में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीगंगानगर और पिलानी समेत यहां के भी कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। पश्चिम बंगाल में पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। कोलकाता का तापमान आज सुबह 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।