महान गायिका और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें कोविड-19 और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर की मृत्यु की खबर ने फैंस समेत हर जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सोनिया गाँधी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि
सोनिया गांधी ने शोक संदेश जारी कर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नमन करते हुए कहा , “स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज आज मौन होने पर स्तब्ध हूं। एक युग का अंत हो गया। दिल छू लेने वाली आवाज, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघर्षमय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भाव भीनी श्रद्धांजलि।”
An era has ended.Lata didi’s soul-touching voice, songs of patriotism and her struggle-filled life will always be an inspiration for generations.Salutations and heartfelt tributes on her final journey.– Congress President, Smt. Sonia Gandhi’s condolence message pic.twitter.com/p6M29MzAEC— Congress (@INCIndia) February 6, 2022
श्रीमती सोनिया गाँधी का शोक संदेश-:“स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज़ आज मौन होने पर स्तब्ध हूँ। एक युग का अंत हो गया।दिल छू लेने वाली आवाज़, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघर्षमय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भाव भीनी श्रधांजलि।”— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 6, 2022
प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी द्वारा जारी शोक संदेश को ट्वीट कर भारत रत्न लता मंगेशकर को नमन किया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ लता मंगेशकर की एक पुरानी फोटो को शेयर करते हुए कहा, “भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दु:ख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।”
भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। pic.twitter.com/feYZ3hTUuY— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 6, 2022
राहुल बोले – लता जी की सुनहरी आवाज अमर है
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, “लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
Received the sad news of Lata Mangeshkar ji’s demise. She remained the most beloved voice of India for many decades.Her golden voice is immortal and will continue to echo in the hearts of her fans.My condolences to her family, friends and fans. pic.twitter.com/Oi6Wb2134M— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2022