नई दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से और मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली सीट से पुन: उतारने की घोषणा की। पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से अब तक छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
The Central Election Committee has decided the following names for ensuring General Elections in Delhi. pic.twitter.com/cI4XZiMbhp
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 22, 2019
गंभीर को महेश गिरि की जगह खड़ा किया गया है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तथा आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा। लेखी का मुकाबला आप के ब्रजेश गोयल और कांग्रेस के अजय माकन से है। इससे पहले रविवार को भाजपा ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों को प्रत्याशी घोषित किया था।
इनमें चांदनी चौक से हर्षवर्धन, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी हैं। पार्टी ने अभी उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।