कांग्रेस अध्यक्ष पद का मुकाबला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होते जा रहा है। अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद एमपी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अंतिम समय पर उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद खबर सामने आई कि मल्लिकार्जुन खड़गे अब चुनाव लड़ने वाले है। उन्हें कई नेताओं का समर्थन भी इसके लिए मिल गया है।
अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात
वही, खड़गे को पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी उनका समर्थन किया है। गहलोत ने खड़गे के निर्णय को सही बताया है। गहलोत ने खड़गे से मुलाकात की और कहा, ‘ मल्लिकार्जुन का फैसला सही है। उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें कई नेताओं का समर्थन भी मिल रहा है। ‘
मेरे लिए पार्टी को साथ रखना जरूरी : अशोक गहलोत
इसी के साथ जब गहलोत से राजस्थान के नए सीएम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ,’ मैंने हमेशा कहा कि मेरा बस चले तो कोई पद ना लूं। आज हालात बेहद खराब हैं, लेकिन अब मैं कोई पद छोड़कर जाऊंगा तो लोग कहेंगे मैंने पार्टी का साथ छोड़ दिया। मुझे पार्टी नेतृत्व की तरफ से जो जिम्मेदारी आज तक मिली है। मैंने उसे हमेशा निभाया है। मेरे लिए पार्टी को साथ रखना जरुरी है। ना की पद पर बैठना। राहुल गांधी देश की भलाई के लिए यात्रा पर निकल चुके है। हम सब उनके साथ है। ‘
मैंने कई बार की इस्तीफे की पेशकश : अशोक गहलोत
अशोक गहलोत से जब उनके इस्तीफे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, ‘मैंने पिछले काफी दिनों से इस्तीफा देने की बात बोल रहा हूं। मैं इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी के दौर तक पदों पर रहा हूं। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। इसलिए मेरे लिए अब कोई पद अहम नहीं है। मैं खड़गे को चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं देता हूं। ‘