केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने चीन के 40 ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, चीन ने ही भारत के सैनिक नहीं लौटाए, बल्कि भारत ने भी चीन के सैनिक लौटाए हैं।
एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जनरल वीके सिंह ने कहा, झड़प के दौरान हमारे 20 शहीद हुए हैं तो चीन के इससे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं लेकिन चीन यह नहीं बताएगा। वहां हर चीज को छिपाया जाते हैं। वहां चीन के दोगुने से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।
भारत ने गलवान घाटी पर चीन के ‘झूठे’ दावे को खारिज किया, विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब
हमारे सैनिकों ने बदला लेकर शहादत दी है। चीन ने 1962 के युद्ध में भी संख्या नहीं बताई थी और इस बार भी वह हताहतों की संख्या नहीं बताएगा। उन्होंने कहा, सिर्फ चीन ने ही भारत के सैनिक लौटाए, बल्कि भारत ने भी चीन के सैनिक लौटाए है।उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच कई दिनों से जारी तनातनी 15 जून की रात हिंसक झड़प में बदल गई थी।
इसमें एक कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। चीन को भी इसमें भारी नुकसान हुआ और उसके 43 सैनिक हताहत हुए। लेकिन चीन ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारत में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।