मोहाली : नवरात्रि के दूसरे दिन आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उस युग को याद किया जब देवी रक्षा मंत्री होती थीं। नवरात्रि में दुनियाभर में देवी दुर्गा की पूजा शक्ति के प्रतीक के रूप में की जाती है। वेंकैया ने यहां इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, पुराणों से हमें पता चलता है, देवी सरस्वती शिक्षा मंत्री, देवी दुर्गा रक्षा मंत्री और देवी लक्ष्मी विथ मंत्री होती थीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके बयान का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं की ताकत के लिए हमारे दर्शन। .। हमारी संस्कृति में उन्हें सर्वाच्च महत्व दिया गया था। हमारे देश की प्रमुख नदियों (गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मादा, महानदी, ताप्ती) सबके नाम महिलाओं के नामों पर है। वेंकैया ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, हम अपने देश को भी भारत माता या मदर इंडिया कहते हैं।