BREAKING NEWS

Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾

भारत सरकार ने चीन को फिर दिया झटका, एक साथ ब्लॉक किए 232 मोबाइल ऐप्स

भारत सरकार ने एक बार फिर से चीन के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। जहां आज केन्द्र सरकार ने चीन को करारा जवाब देते हुए वहां के 232 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है और इसके पीछे उन्होनें कई वजब बताई है। जिनमें सट्टेबाजी, जुआ और अनाधिकृत ऋण सेवा शामिल है। 

आईटी मंत्रालय ने दी अहम् जानकारी 

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। सट्टेबाजी, जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गलत कामों में शामिल 138 ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश तो 4 फरवरी की शाम को ही जारी हो गया था। लेकिन इसके साथ ही अनधिकृत ऋण सेवा में लगी 94 ऐप्स को भी अब ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 

गृह मंत्रालय के आदेश पर इन ऐप्स को किया गया बैन 

इन सभी ऐप्स को चीन के साथ कई अन्य विदेशी संस्थाएं भी चला रही थी। सरकार के अनुसार इन ऐप्स को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही थी। हालांकि सरकार ने कौन सी 232 ऐप्स को ब्लॉक किया है अभी उसकी जानकारी नहीं मिली है। 

चीन को मिल रहा करारा जवाब  

भारत सरकार चीन जैसे देशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार उसे हर मोर्चे पर कमजोर कर रही है। सरकार ने पिछले साल चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा बनाई गई 348 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया था। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है।

इसके अलावा सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 117 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। बता दें इस ब्लॉक की गई ऐप्स की सूची में लोकप्रिय PUBG भी शामिल थी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से ही सरकार ने Camscanner जैसी लोकप्रिय ऐप को भी ब्लॉक कर दिया।