वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को उद्यमियों के लिए निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव किया है। वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि इस प्रकोष्ठ के जरिये उद्यमियों को जमीन और मंजूरियों के बारे में निवेश से पूर्व सलाह और सूचना दी जाएगी।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव करती हूं जो निवेश पूर्व सलाह देगा। यह प्रकोष्ठ उद्यमियों को जमीन तथा केंद्र और राज्य स्तर पर मंजूरियां कैसे हासिल करनी हैं इसके बारे में जानकारी देगा।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रकोष्ठ एक पोर्टल के जरिये काम करेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि उद्यमिता हमेशा से देश की ताकत रहा है।
LIC में आइपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार : निर्मला सीतारमण
उन्होंने आगे कहा कि आज भी जिन युवा पुरुषों और महिलाओं को अवसर दिए गए हैं वे देश की वृद्धि में योगदान दे रहे हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि स्थापित पुराने उद्योग बदलती वैश्विक और घरेलू परिस्थितियों के हिसाब से खुद में बदलाव ला रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



