हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोमवार को बधाई दी। उन्होंने नड्डा को अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
भाजपा के नये अध्यक्ष नड्डा बोले- जिन राज्यों में भाजपा मजबूत नहीं, वहां कमल पहुंचाएं
ठाकुर ने कहा, ‘‘हिमाचल के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य का कोई नेता विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचा है।’’ नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं ने भी इस अवसर पर नड्डा को बधाई दी। नड्डा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए।