हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में पार्टी के कार्यों और सरकार की रूपरेखा को लेकर, चर्चा की।
Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Thakur met BJP President Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/o3x3E3DSrR
— ANI (@ANI) December 30, 2017
इसी दौरान, मंत्रिमंडल के कार्यों की जानकारी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दी गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने ठाकुर को बधाई दी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे भरोसा है कि उनके (जयराम ठाकुर) नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित करेगी और हिमाचल प्रदेश में जनकल्याण का एक नया अध्याय शुरू करेगी।
हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और प्रगति के नए मापदंड स्थापित कर देवभूमि में जनकल्याणकारी राज्य के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। pic.twitter.com/c7eq5kqthP
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2017
वही , जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने मोदी शिमला गए थे। शाह भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे