हिंदू महासभा ने अपना नया हिंदू कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। कैलेंडर में मुगल काल में बने मस्जिदों का नाम बदल कर हिंदू के नाम पर रखा गया है। आपको बता दे कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने हिंदू नववर्ष के मौके पर एक कैलेंडर जारी किया है। ताजमहल को तेजो महालय और मक्का को मक्केश्वर महादेव बताने के बाद हिन्दू महासभा ने अपना नया हिन्दू ईयर कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में कुतुबमीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है। ये कैलेंडर हिन्दू महासभा की अलीगढ़ शाखा ने रविवार को जारी किया है। बता दें कि इससे पहले हिन्दू महासभा ने शनिवार को एक और कैलेंडर जारी किया था।
आपको बता दे कि कैलेंडर को लेकर सबसे बड़ा विवाद मुसलमानों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का को मक्केश्वर महादेव मंदिर बताने को लेकर है। कैलेंडर में हिंदु महासभा द्वारा यह दावा किया गया है कि मक्का कभी शिव मंदिर था। इसलिए शिवलिंग आज भी वहां खंडित अवस्था में मौजूद है।
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय का कहना है कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए इसलिए यह कैलेंडर जारी किया गया है। पूजा ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के हिंदू धर्म स्थलों को लूटा और धार्मिक स्थलों का नाम बदलकर उन्हें मस्जिद बना दिया। अब उन्हें चाहिए कि हिंदुओं के धार्मिक स्थल उन्हें वापस कर दिए जाएं.
वहीं एक ओर तस्वीर में अयोध्या की विवादित भूमि पर गिराई गई बाबरी मस्जिद को राम जन्मभूमि के रूप में दिखाया गया है। संदेश में बताया गया है कि विवादित भूमि में मिले अवशेष साबित करते है कि यहां पर निश्चित रूप से भगवान राम का एक भव्य मंदिर था।
जिसे बाद में गिराकर मस्जिद बनाई गई थी। ये ही नहीं कैलेंडर में दिल्ली स्थित कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है। कैलेंडर में ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर बताया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।