प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। सांस में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अस्पताल प्रबंधन ने पीएम की मां का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। बताया था कि उनकी हालत स्थिर है। तब से ही देश भर में उनकी कुशलता के लिए लोग दुआ करने लगे थे। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे थे। इसी बीच शुक्रवार की अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर बताया कि उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022