लड़की हूं लड़ सकती हूं...प्रियंका गांधी के नारे पर स्मृति ईरानी ने चुटकी ली, कहा- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

लड़की हूं लड़ सकती हूं…प्रियंका गांधी के नारे पर स्मृति ईरानी ने चुटकी ली, कहा- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा, घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता।दरअसल स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उस नारे पर चुटकी ली है, जिसमें प्रियंका ने कहा था, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’
स्मृति ने प्रियंका के इस नारे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा, ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।’  मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मजाक उड़ाया।
कांग्रेस के नारे का जवाब देते
ईरानी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नारे का जवाब देते हुए कहा, ‘यूपी में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा और हमें उम्मीद है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नीति और विकास के नेतृत्व की चर्चा होगी।’इस दौरान जब इस बात की चर्चा हुई कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी, तो इस पर ईरानी ने कहा कि मतलब साफ है कि घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता।
ईरानी ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि क्या लोगों में उस व्यक्ति के प्रति भावना है? उन्होंने ये भी कहा कि महिला नेताओं से केवल समाज की महिला सदस्यों की देखभाल करने की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
पुरुषों के लिए भी ऐसा क्यों नहीं कहते
उन्होंने कहा कि जब हम महिला नेताओं के बारे में बात करते हैं तो हम क्यों कहते हैं कि महिला नेताओं को केवल महिलाओं के लिए काम करना चाहिए, हम पुरुषों के लिए भी ऐसा क्यों नहीं कहते? ईरानी ने कहा कि जब हम किसी को संवैधानिक जिम्मेदारी देते हैं, तो यह भी जिम्मेदारी बनती है कि वह पुरुषों, बच्चों और बड़ों के लिए उतना ही काम करे, जितना महिलाओं के लिए करता है। ईरानी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी ये कहते हुए निशान साधा कि लड़के हैं, लेकिन लड़ नहीं सकते।
इसके अलावा चुनाव से पहले राजनीतिक नेताओं के मंदिरों में जाने के सवाल पर ईरानी ने कहा कि 2019 में मेरी चुनावी रैली में, जब अमित शाह अमेठी में प्रचार करने आए, तो उन्होंने एक मस्जिद का भी दौरा किया था। तो हम सिर्फ मंदिरों के बारे में क्यों बात करते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।