लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया दो दिनों के लेह दौरे पर पहुंचे। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना से लेकर वायुसेना अलर्ट पर है।
वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों और अपनी सैन्य संपत्ति को हवाई ठिकानों पर तैनात करना शुरू कर दिया है। वायुसेना प्रमुख द्वारा लेह और श्रीनगर के एयरबेस की समीक्षा की गई। यह दोनों ही एयरबेस हर लिहाज से किसी भी ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, वायुसेना प्रवक्ता की ओर से इस दौरे को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के 2 ऑपरेशन में 8 आतंकियों को किया ढेर
गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान की शहादत के बाद तीनों सेना के चीफ ने मौजूदा हालत का जायजा लिया था। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। बता दें कि चीन के लद्दाख सीमा पर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और यहां 10 हजार सैनिकों की तैनाती कर रखा है।


Download Android App
Download iOS App



