बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि मुस्लिम देश बंग्लादेश, पाकिस्तान, सीरिया और यमन भारत से धर्म के बारे में सीखें तो विश्व में चारों ओर शांति का वातावरण फैलेगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में 125 करोड़ की आबादी है और कई धर्म तथा अनेक परंपराएं हैं। फिर भी सभी प्रेम से रहते हैं।
मुस्लिम देश भारत से धर्म सीखें। भारत में सभी धर्मों में सामंजस्य है। आधुनिक भारत में देखें तो अहिंसा के सिद्धांत से भारत में भौतिक विकास हो रहा है। धर्म गुरु दलाई लामा ने भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दोनों देशों को मिल-बैठकर विवाद को सुलझाना चाहिए। हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा सार्थक होना चाहिए।
मैक्रों : चीन के साथ ‘तनाव’ पैदा कर सकता है दलाई लामा से मुलाकात
दोनों देश युद्ध की विभीषिका में नहीं जाएंगे। क्योंकि उन्हें पता है कि इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, हर विवाद का हल केवल बातचीत ही है।