पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शनिवार को इस्लामाबाद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। लेकिन उनकी इस पार्टी में अपने मेहमानों से माफी मांगनी पड़ी। क्योंकि इफ्तार पार्टी के दौरान जिस तरह से मेहमानों के साथ पाकिस्तानी एजेंसियों ने दुव्यर्वहार किया, उससे ऐसी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि हम अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें वापस लौटा दिया गया। पाक एजेंसियों की इस तरह की हरकत निराशाजनक है। उन्होंने कहा, ‘पाक अधिकारियों ने न सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया बल्कि असभ्य व्यवहार किया। इससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ेगा।’
दरअसल, भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शनिवार को इस्लामाबाद में एक इफ्तार पार्टी की मेजबानी की लेकिन उन्हें अपने सभी दोस्तों एवं मेहमानों से ‘माफी’ मांगनी पड़ी क्योंकि मेहमानों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती से की गयी जांच से परेशानी का सामना करना पड़ा।
अजय बिसारिया ने इफ्तार के दौरान कहा, ‘‘ मैं अपने उन सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं जिन्हें सख्ती से की गयी जांच का सामना करना पड़ा।’’ उनका माफी संबंधी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और भारतीय टीवी चैनलों ने भी इसे दिखाया।
उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को इसमें शिरकत करने के लिए धन्यवाद।’’ और यह भी कहा कि संयोग है कि इफ्तार की मेजबानी ऐसे समय में की गयी जब भारत में नयी सरकार का गठन किया गया। अजय बिसारिया ने कहा, ‘‘ नयी सरकार हमेशा नयी उम्मीद लेकर आती है तथा एक नयी शुरूआत करती है।’’
अजय बिसारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित नयी सरकार का हवाला देते हुए यह बात कही। रिपोर्ट के अनुसार इफ्तार पार्टी में आये मेहमानों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने परेशान किया। कई मेहमानों ने कहा कि बाहर खड़ अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।


Download Android App
Download iOS App



