IMA पोंजी घोटाला: संस्थापक मंसूर खान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Summary :

आईएमए गोल्ड द्वारा किए गए करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में ईडी और एसआईटी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को गिरफ्तार कर लिया।

आईएमए गोल्ड द्वारा किए गए करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसआईटी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को संयुक्त अरब अमीरात से यहां आने के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया। एक ईडी अधिकारी ने बताया कि खान एक महीने से फरार था। 
अधिकारी ने कहा, “उसने कल (गुरुवार) एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह 24 घंटों में भारत वापस आएगा। जब वह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, तब लुकआउट नोटिस के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।” इससे मामले की चल रही जांच और हजारों निवेशकों के पैसे वापस होने के प्रयास में आसानी होगी। खान पर बेंगलुरु में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है। 

Desk Team