भारत में कोरोना वायरस महामारी का कहर अब भी जारी है, दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद भी देश में कोरोना संक्रमितों के दैनिक मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखि गई है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 38,079 नए मामलों की पुष्टि हुई और 560 मरीजों की मौत हुई।
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,10,64,908 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,13,091 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,24,025 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 43,916 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,27,792 हो गयी है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 42,12,557 लोगों को टीका लगाया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19,98,715 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 44,20,21,954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।