निर्भया मामले के सभी दोषियों को फांसी दिए जाने के साथ ही देशवासियों का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ गया है। कोर्ट के दोषियों को फांसी दिए जाने वाले फैसले का सम्पूर्ण देश से स्वागत किया। वहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर वार किया है। पार्टी ने कहा कि न्याय हुआ है, लेकिन देर से हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘‘निर्भया कोष का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ। इसके तहत महिला स्टेशन, पीसीआर वैन और पीड़िता को आर्थिक मदद देने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन सरकार ने इसका उपयोग नहीं किया।’’ अमी ने दावा किया कि इस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बहुत बढ़ोतरी हुई।
दोषियों की फांसी पर बोलीं निर्भया की मां- आज देश को मिला इंसाफ
कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने कहा, ‘‘सही मायनों में आज महिलाओं को न्याय मिला है। लेकिन न्याय इतना विलंब हुआ है इससे साबित होता है कि न्यायिक व्यवस्था में कमजोरी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों।।। मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।