केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हमले की सोमवार को निंदा की तथा कांग्रेस, आप एवं वाम दलों पर देश में अशांति का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
जेएनयू में जो कल हिंसा हुई उसकी हम भर्त्सना करते है।
कुछ @INCIndia , कम्यूनिस्ट, @AamAadmiParty और कुछ तत्त्व जानभूझकर देश भर में और खासतौर पर विश्वविद्यालयों में हिंसा का माहौल तैयार करना चाहते है। इसकी जांच होनी चाहिए।#JNUattack@BJP4India @BJP4Delhi @DDNewsHindi pic.twitter.com/fLtNdwh6JB— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) 6 जनवरी 2020
इसकी जांच होनी चाहिए।’’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।