BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

Independence Day 2022 : लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दिया 'जय अनुसंधान' का नारा,नवोन्मेष को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए 'जय अनुसंधान' का नया नारा दिया। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे 'जय जवान, जय किसान' को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें 'जय विज्ञान' का नारा जोड़ा था।

अमृतकाल के लिए एक और अनिवार्यता है और वो है जय अनुसंधान.

प्रधानमंत्री ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, अमृतकाल के लिए एक और अनिवार्यता है और वो है जय अनुसंधान......यानी जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। उन्होंने जनवरी 2019 में जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस में 'जय अनुसंधान' का नारा दिया था।

यूपीआई भीम जैसे शोध ने वित्तीय प्रोधोगिकी में क्रांति में बदलाव ला दिया हैं - पीएम मोदी 

BHIM - MAKING INDIA CASHLESS - Google Play पर ऐप्लिकेशन

मोदी ने डिजिटल इंडिया अभियान की सराहना करते हुए कहा कि 'यूपीआई भीम' जैसे शोध ने वित्तीय प्रौद्योगिकी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। उन्होंने कहा, हमारे नवोन्मेष की शक्ति को देखिये....दुनिया में वित्तीय डिजिटल का चालीस प्रतिशत लेनदेन आज भारत में हो रहा है। 

भारत जल्द रखेगा 5 जी इंटरनेट सेवा में कदम 

Fiber Internet Broadband, 6 Month, 4 Mbps, Capture Network Systems Private  Limited | ID: 23035649230

मोदी ने कहा,  भारत जल्द ही 5जी युग में कदम रखेगा और उसने ऑप्टिकल फाइबर बिछाने में भी तेजी से प्रगति की है। डिजिटल भारत का सपना गांवों से गुजरेगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल भारत का अभियान आने वाले दशक में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जीवन के हर दूसरे पहलू में तीन बड़े बदलाव लाएगा।

हमने प्रोधगिकी के क्षेत्र में खुद को साबित किया हैं 

उन्होंने कहा,  एक नया विश्व तैयार हो रहा है। मानव जाति के लिए यह दशक प्रौद्योगिकी का समय है और भारत के लिए तो यह प्रौद्योगिकी-दशक (टेकड) हैं। हमने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खुद को साबित किया है। 

मोदी ने कहा,  हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को अंतरिक्ष से लेकर समुद्र की गहराई तक सभी क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए हर संभव सहायता मिले। इसलिए हम अपने अंतरिक्ष मिशन और गहरे महासागर मिशन का विस्तार कर रहे हैं।