कोरोना महामारी के कारण अन्य देशों में फंसे भारतीय की वतन वापसी के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी चरण में मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘समुद्र सेतु’ ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्वा आज माले पोर्ट के अंदर दाखिल हुआ। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
मालदीव में उन भारतीयों की लिस्ट तैयार की जा रही है जो नौसेना के जहाज से वापस भारत आने वाले हैं। साथ ही मेडिकल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम किया जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मेडिकल सुविधा के भी इंतजाम जहाजों पर किया गया है।
विशाखापट्टनम में गैस रिसाव घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति ने लोगों की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ
बता दें कि भारतीय नौसेना ने विदेशों से भारतीय लोगों की वतन वापसी के लिए राष्ट्रीय प्रयास के रूप में ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ शुरू किया है। नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्वा एक अन्य जहाज के साथ मालदीव गणराज्य के बंदरगाह में प्रवेश कर रहे हैं। इस ऑपरेशन के पहले चरण में 08 मई 2020 से भारतीय नागरिकों का निकासी अभियान शुरू होगा।
नौसेना के जहाजों में निकासी ऑपरेशन के लिए उपयुक्त प्रावधान किए गए हैं। जिन नागरिकों को वहां से लाया जाएगा, उन्हें समुद्र-यात्रा के दौरान बुनियादी सुविधाएं और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गौरतलब है कि देश में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 50000 के पार पहुंच चुकी है वहीं अब तक इस महामारी से 1800 के करीब लोगों की जानें जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,952 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3561 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 50 हजार को पार कर चुका है।