इंटरपोल ने नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिग मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इंटरपोल ने ये नोटिस प्रवर्तन निदेशालय की पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की जांच के बाद जारी किया है।
बता दें कि भगौड़े नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी अमेरिका की नागरिक हैं। इस नोटिस के बाद अमी मोदी के प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। ईडी के एक अधिकारी ने बताया, इंटरपोल ने अमी मोदी के खिलाफ ईडी की मनी लांड्रिग जांच के आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
इंटरपोल का नोटिस अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट की तरह होता है। बता दें कि नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के मामले में लंदन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। वो लंदन की जेल में बंद है। भारत की कई एजेंसियों ने नीरव मोदी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



