अमरावती : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया।
तेदेपा के सूत्रों के अनुसार, रेड्डी ने नायडू से फोन पर बात कर उन्हें गुरुवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया।
रेड्डी ने इस दौरान नायडू से राज्य के विकास के लिए सलाह, मशविरा भी मांगा।
उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद जाकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को आमंत्रित किया था।
वाईएसआरसीपी ने हाल ही में लोकसभा चुनावों के साथ संपन्न विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 175 सीटों में से 151 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था।


Download Android App
Download iOS App



