कई महीनों से चल रही भारत जोड़ो यात्रा एक नय मोड़ पर आ गई है। तमिलनाडु से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के कुछ ही दिन पहले 100 दिन पूरें हो गए थे। आपकों बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के 9 दिन के ब्रैक के बाद से ही तीन जनवरी 2023 को यात्रा फिर से शुरू होगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने पूर्ण रूप से साझा कि है।
जयराम रमेश ने ट्वीट करके कही यह बात
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ट्विटर पर कहा, भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही, कई भारत यात्री लगभग 4 महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। यात्रा 3 जनवरी, 2023 को फिर से शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।