विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डोमिनिकन रिपब्लिक, फिजी और अंगोला के उच्चायुक्तों और राजदूतों की विदाई पर शुक्रवार को दोपहर का भोज आयोजित किया और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया।
जयशंकर ने बांग्लादेश, त्रिनिदाद और टोबैगो, मालदीव, सेनेगल, उत्तर कोरिया, हंगरी, चाड और ताजिकिस्तान से हाल में आए दूतों का भी स्वागत किया।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘डोमिनिकन रिपब्लिक, फिजी और अंगोला के उच्चायुक्तों और राजदूतों की विदाई पर शुक्रवार को दोपहर का भोज आयोजित किया। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया ।’’
Hosted a lunch to bid farewell to the High Commissioners/Ambassadors of Dominican Republic, Fiji and Angola. Thank them for their contribution to our bilateral relations. pic.twitter.com/dTVzozPBla
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 20, 2020
विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘बांग्लादेश, त्रिनिदाद और टोबैगो, मालदीव, सेनेगल, उत्तर कोरिया, हंगरी, चाड और ताजिकिस्तान से हाल में आए दूतों का भी स्वागत किया। आशा है, उनका प्रवास सुखद रहेगा। ’’