राज्यसभा में सदन का नेता के तौर पर जेपी नड्डा किए गए नियुक्त

राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर जेपी नड्डा किए गए नियुक्त

JP Nadda

जेपी नड्डा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जारी की गयी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है।

Highlights:

  • जेपी नड्डा को उच्च सदन राज्यसभा में नेता सदन के तौर पर चुना गया
  • उच्च सदन में नड्डा लेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह
  • उच्च सदन के नेता पक्ष और विपक्ष के अपनी पार्टियों के अध्यक्ष है

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नड्डा को पीयूष गोयल की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि श्री गोयल हाल ही में हुए चुनाव में जीत के बाद लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं।

पिछले साल ही जेपी नड्डा राज्य सभा के लिए हुए थे नामित

श्री नड्डा ( JP Nadda ) को गत फरवरी में एक बार फिर से राज्यसभा के लिए चुना गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में पहले से ही नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह संयोग ही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही अध्यक्ष राज्यसभा के सदस्य हैं और सदन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Bjp President Jp Nadda Resigns From Himachal Rajya Sabha - Amar Ujala Hindi News Live - Jp Nadda Resign:bjp अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से

उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। नड्डा के अलावा उच्च सदन के 11 अन्य सदस्य हैं जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं।

कांग्रेस ने जेपी नड्डा को दी बधाई

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नड्डा ( JP Nadda ) को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सदन में विपक्ष की आवाज को समायोजित करेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जे पी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर बधाई। जैसा कि वेंकैया नायडू (पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति) ने कहा था- यदि सदन के नेता समायोजित कर सकते हैं तो विपक्ष सहयोग कर सकता है।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।