JP Nadda को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार, BJP अध्यक्ष के तौर पर खत्म हो रहा कार्यकाल

JP Nadda को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार, भाजपा अध्यक्ष के तौर पर खत्म हो रहा कार्यकाल

JP Nadda

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चार साल से अधिक समय तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले जेपी नड्डा ( JP Nadda ) को सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। नड्डा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Highlights:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार
बीजेपी अध्यक्ष बनने से पहले भी थे स्वास्थ्य मंत्री
अध्यक्ष के तौर पर कुछ समय में खत्म होगा कार्यकाल

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये दोनों विभाग मनसुख मांडविया के पास थे। वर्ष 2019 में भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी नड्डा के पास यही विभाग था। अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा ( JP Nadda ) भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

JP Nadda returns to Modi cabinet; Anurag dropped - Hindustan Times

हिमाचल प्रदेश के एक मात्र नेता

नड्डा ( JP Nadda ) का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनका कार्यकाल जून में समाप्त होगा। 63 वर्षीय नड्डा हिमाचल प्रदेश के एक मात्र नेता हैं जिन्हें मौजूदा सरकार में जगह मिली है। नड्डा ने मोदी के पहले कार्यकाल में नौ नवंबर, 2014 से लेकर 30 मई, 2019 तक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम किया था।

छात्र जीवन से हुई राजनीति की शुरुआत

JP Nadda को छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की थी। विधि स्नातक से पढ़े हुए नड्डा ने अपनी राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू की थी।

Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) on X: "भारत ...

वह 1991 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष बने। उन्होंने भाजपा में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया। वे बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब तक कई राज्यों में पाटी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार में मंत्री भी रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद

नड्डा ( JP Nadda ) 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में जब अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला तो उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया। माना जाता है कि नड्डा के मोदी के साथ मधुर संबंध हैं। वह लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी रहे।
Who is J.P. Nadda, the BJP's new president? - The Week


देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।