कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले जनता को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज को लेकर अलग से विशेष केंद, बनाने और इनमें फ्री इलाज का‘वचन’दिया है। कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र‘वचन पत्र’के नाम से पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद अब श्री कमलनाथ रोज अपने ट्वीट करते हुए नई घोषणाएं कर रहे हैं। कल उन्होंने पुलिसकर्मियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश देने समेत पुलिसकर्मियों के लिए कई अन्य घोषणाएं की थीं।
श्री कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्रदान करेगी। मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज के लिये अलग केंद, बनाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त इलाज देकर जनता को निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से राहत दी जाएगी। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया वचनपत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ ही दिन पहले ‘वचनपत्र’ के नाम से घोषणापत्र जारी किया था , जिसमें सभी किसानों का दो लाख रूपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है। इसमें कुल 973 बिंदू शामिल किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों के बीच वचनपत्र जारी किया। 86 पेज के इस वचनपत्र में कहा गया है कि दो लाख रूपए तक के किसानों के रिण माफ किए जाएंगे और इसमें किसानों के सहकारी बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों का चालू एवं कालातीत कर्ज शामिल रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी और अन्य नेता भी शामिल थे। इस दौरान कमलनाथ ने साफ तौर पर कहा कि यह कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं, ‘वचनपत्र’ हैं। अर्थात इसमें जो भी बिंदू शामिल किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।