केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रमुख कोदीयेरी बालकृष्णन के बेटे बिनय कोदीयेरी पर एक महिला ने बड़ आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको उससे एक बेटा भी है।
महिला (33) ने मुंबई पुलिस में बिनय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगया है कि बिनय ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
बिनय पर दुष्कर्म और धोखाधड़ का मामला दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि बिनय वर्ष 2008 में उससे दुबई में मिला था। वह उस समय बार डांसर के रूप में काम करती थी और बिनय का वहां कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था।
इस बीच बिनय ने इन मुद्दों को लेकर पत्रकारों से कहा कि महिला द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।
उन्होंने कहा कि महिला ने यह दावा किया है कि उनसे उसको एक बेटा है और उसके लिए वह पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही है। ये सभी आरोप निराधार हैं। यह कुछ नहीं बल्कि पैसे के लिए ब्लैकमेल है। बाद में उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई किये जाने को लेकर कन्नूर के पुलिस महानिरीक्षक को लिखित शिकायत दी।