कई दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी यानी आज शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गौरतलब है कि बापू हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार ओर आदर्श हमे हमेशा प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,‘‘महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।’’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।’
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुण्यतिथि पर बापू को याद किया। राहुल गांधी ने वीडियो के साथ महात्मा गांधी के एक कोट को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’
‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’
– महात्मा गाँधीबापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/41BW0XfGvF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।शिवराज चौहान ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा सत्य एवं अहिंसा की अद्वितीय शक्ति से विश्व को परिचित कराने और भारत की स्वतंत्रता एवं जनसेवा के लिए अपना प्राणोत्सर्ग करने वाले राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने कहा कि बापू कहते थे कि कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है। धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है। इस मंत्र को बापू ने अपने जीवन में अक्षरश: उतारा भी। उन्होंने कहा कि बापू के क्षमा भाव, दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम था कि देश उनके पीछे चला और अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। उनके योगदान को यह देश कभी भुला नहीं सकेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बापू ने सत्य, अहिंसा और सेवा का जो मार्ग दिखाया है, उस पर चलते हुए हम प्रदेश-देश की प्रगति व उन्नति में योगदान देने के लिए सतत प्रयत्नशील हें।
आपके रचनात्मक विचार सदैव हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। pic.twitter.com/94WVQsO1Vz
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 30, 2021