लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Live : रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ BJP उप्र समेत चार राज्यों में आगे, पंजाब में आप की सुनामी में बहे दिग्गज

आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और यूपी , उत्तराखंड , मणिपुर , गोवा में जहां भाजपा बढ़त बनाये हुए है वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया है।

आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और यूपी , उत्तराखंड , मणिपुर , गोवा में जहां भाजपा बढ़त बनाये हुए है वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया है। यूपी में भाजपा को सपा से टक्कर जरूर मिली पर अखिलेश के दावे भाजपा को रोकने में नाकामयाब दिख रहे है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा को रोकने की कोशिश की पर अंतिम नतीजों तक कुछ भी एकतरफा नहीं माना जा सकता। 
नेताओं के दल बदलने से लेकर नए गठबंधनों के एक साथ आने तक, ईवीएम चोरी के आरोपों से लेकर लोक लुभावन चुनावी नारों तक, 2022 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव तक सब कुछ था और आज इन राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला लिखा जा रहा है । 
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त उलटफेर किया है और दिल्ली वाला प्रदर्शन कर रही है।  पंजाब में सीएम चन्नी , पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बदल और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे है। वहीं उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपनी विधानसभा सीट खटीमा से पिछड़ रहे है।  आईये अब देखते है लाइव अपडेट Live Updates:
LIVE UPDATES
जानिये अभी का ताजा आंकड़ा, यूपी में भाजपा तो पंजाब में इतिहास रचेगी आप
भाजपा चार राज्यों में जीत का परचम लहराते हुए सरकार बनाने की ओर अग्रसर है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के जलवे में सभी दिग्गज ताज़ा आंकड़ों पस्त हो गए है। पांचों राज्यों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. एक बार फिर   नज़र डाल लेते हैं..
•    यूपी- बीजेपी 264 , सपा 134 , बसपा 1, कांग्रेस 2, अन्य 2
•    पंजाब- कांग्रेस 19, बीजेपी 2, आप 91, अकाली दल 4, अन्य 1
•    उत्तराखंड- बीजेपी 48, कांग्रेस 17, अन्य 5
•    गोवा- बीजेपी 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 3, आप 2, अन्य 4
•    मणिपुर- कांग्रेस 6, बीजेपी 31, अन्य 23
पंजाब में बड़ा उलटफेर – नवजोत सिंह सिद्धू हारे , सीएम चन्नी को दोनों सीट पर देखना पड़ा हार का मुंह 
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की सुनामी में बड़े बड़े दिग्गज अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे है।  कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार के बाद  पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे और सीएम पद की रेस में भी बने रहे थे।  अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं, साथ ही सुखबीर बादल ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। 
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी बढ़त 
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की बृहस्पतिवार को जारी गणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) को पछाड़ती हुई और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है। 
मतगणना के रुझान के अनुसार, भाजपा ने उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी बढ़त बना ली है।  सभी की निगाहें राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में लगातार दूसरी बार काबिज होने की कोशिश कर रही है। 
उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में योगी और अखिलेश को मजबूत बढ़त 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा चुनावी स्थिति ‘कहीं खुशी कहीं गम’ वाली नजर आ रही है। 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की सुभावती शुक्ला से 14000 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। 
इसके अलावा पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के एसपी सिंह बघेल पर 22612 मतों से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। 
विनम्रतापूर्वक पंजाब के लोगों का जनादेश स्वीकार करते हैं : सिद्धू 
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी विनम्रतापूर्वक राज्य के जनादेश को स्वीकार करती है। सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ को बधाई भी दी। 
उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बसपा को झटका 
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी बड़ी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राज्य विधानसभा चुनाव के रुझान एक बड़े झटके की तरह हैं, अब तक प्राप्त रुझानों में बसपा 403 में से सिर्फ चार सीटों पर ही आगे चल रही है। 
निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध हटाया 
 निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया। 
आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशानिर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए। 
आने वाले दिनों में ‘आप’ राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की जगह ले लगी : राघव चड्ढा 
पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रझान में ‘आम आदमी पार्टी’ के पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेतों के बीच पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी एक राष्ट्रीय दल के रूप में उभरेगी और कांग्रेस की जगह ले लेगी । 
मणिपुर : रुझानों में भाजपा 22 सीटों पर आगे, बिरेन सिंह 16,000 मतों से आगे 
मणिपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों में भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हींनगांग सीट पर कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 16,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
सीएम केजरीवाल ने पंजाब को दी बधाई,  कैप्टन अमरिंदर पटियाला से हारे 
पंजाब में चुनाव नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला ट्वीट आया है, उन्होंने भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। वहीं पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है, जो कि उनके राजनीतिक करियर के लिए सबसे बड़ा उलटफेर माना जा सकता है। आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है। 
1646896131 85
पंजाब में ‘आप’ के सामने सब साफ़, दिग्गजों के लिए सीट बचानी मुश्किल 
पंजाब में विधानसभा चुनाव की, बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कुल 117 विधानसभा सीटों में से 88 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है। 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल भी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जलालाबाद सीट पर करीब 2000 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट पर पीछे चल रहे हैं। यहां से ‘आप’ की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं। 
बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया – गिरिराज सिंह
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है। 
1646893532 11
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।’’ 
 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे, आजम खान को बढ़त 
उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। एक तरफ डिप्टी सीएम अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, तो बीजेपी राज्य में बंपर सीटों के साथ सत्ता में बरकरार रह रही है। उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान 19 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के आकाश सक्सेना यहां पर पीछे हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या की कुल 5 सीटों में से चार में भाजपा आगे चल रही है, एक सीट पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है। अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे हैं। 
जानिये अभी का ताजा आंकड़ा, यूपी में भाजपा तो पंजाब में इतिहास रचेगी आप 
उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है, चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. अभी तक के ताजा अपडेट क्या हैं, जानें.. 
•    उत्तर प्रदेश: बीजेपी 276 , सपा 114, बसपा 04, कांग्रेस 3
•    उत्तराखंड: बीजेपी 44, कांग्रेस 22
•    पंजाब: आम आदमी पार्टी 89, कांग्रेस 15, बीजेपी+ 4, अकाली दल 8
•    गोवा: बीजेपी 17, कांग्रेस 12, टीएमसी 4, AAP 2, अन्य 5
•    मणिपुर: कांग्रेस 8, बीजेपी 27, अन्य 25
ये आम आदमी क जीत है = मनीष सिसोदिया 
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में पार्टी की जीत पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह है ‘आम आदमी’ (आम आदमी) की जीत है।
 यूपी चुनाव परिणाम 2022: बीजेपी को मिली बड़ी बढ़त
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी पर भारी बढ़त ले रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 260 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी 124 सीटों पर आगे चल रही है. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस चार-चार सीटों पर आगे चल रही हैं.
गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं
गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरुआती रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 232 निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत का आंकड़ा पार किया।
पंजाब चुनाव : आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के आवास पर जश्न
आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर जश्न, क्योंकि पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मान अपनी सीट धूरी से आगे चल रहे हैं।
पंजाब चुनाव : अमृतसर पूर्व सीट से सिद्धू, मजीठिया पीछे
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनज्योत कौर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मजीठिया से 590 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। अमृतसर में अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र सबसे उत्सुकता से देखा जाने वाला चुनावी मुकाबला है।
गोवा चुनाव परिणाम 2022
भाजपा 18 पर, कांग्रेस 12 पर आगे। सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम में अब तक 300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य में बहुमत का निशान- 21 है।
उत्तराखंड में बीजेपी 43 सीटों पर आगे
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है।  हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं।  वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।