देशभर में फैले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पिछले 54 दिनों से जारी लॉकडाउन को सरकार ने 31 मई तक बढ़ा दिया है। ज्ञात हो लॉकडाउन का तीरसा चरण 17 मई यानी आज खत्म हो रहा है। लॉकडाउन 4.0 कल यानी 18 मई से शुरू हो रहा है जोकि 31 मई तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई जाती है। एनडीएमए ने एक आदेश में कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को देशभर में 14 दिन के लिए बढ़ाने की जरुरत है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार शाम को लॉकडाउन के चौथे चरण की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, लॉकडाउन 4.0 में घरेलू और विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही हॉटस्टपॉट एरिया में सख्ती कायम रहेगी। तमाम मेट्रो और रेल सेवांए अभी नहीं चलेगी। सिनेमा, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, होटल, रेस्तरां पर पाबंदी जारी रहेगी। रेस्तरां खुलेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलिवरी की अनुमति होगीइसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। सभी तरह के पूजा स्थल, मंदिर भी बंद रहेंगे। सभी तरह के धार्मिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी जारी रहेंगी।
इसके अलावा, नई गाइडलाइन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कोरोना इलाकों के लिए 5 जोन तय करने का निर्देश दिया है। रेड, ऑरेंज, ग्रीन, बफर और कंटेनमेंट जोन राज्य सरकार तय करेंगी। बता दें, कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक चीजों की सप्लाई की अनुमति होगी। स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांपलेक्स खुल सकते हैं। लेकिन दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही इंटर स्टेट बस सर्विस राज्य सरकारें स्थिति के मुताबिक शुरू कर सकती हैं. वहीं, लॉकडाउन में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छूट रहेगी। शाम-7 बजे सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही 10 साल से कम और 65 साल अधिक उम्र के लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शादी समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।
वहीं, अब रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन राज्य तय करेंगे। स्वास्थ्यकर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में आने जाने की इजाजत होगी। मालूम हो कि देश में लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए लगाया गया था। जिसके बाद लॉकडाउन का दूसरा चरण 15 अप्रैल से 3 मई जोकि 19 दिनों का था। जिसके बाद लॉकडाउन का तीसर चरण 4 मई से 14 दिनों के लिए 17 मई तक बढ़ा दिया गया था जोकि आज खत्म हो रहा है। बता दें, 18 मई से संपूर्ण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा जोकि 31 मई तक चलेगा, ज्ञात हो कि देश में पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन जारी है। हालांकि, इसके बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।