उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि देश में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है। पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में एक दिन पूर्व मनाये जाने की परम्परा है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।