देश में पेटोल-डीजल की कीमतों में कई दिनों से बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जो कि आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 999.50 रुपए हो गई है जो की एक हजार रुपए से महज 50 पैसे कम है। सिलेंडर की यह कीमतें आज से ही लागू होगी।
मार्च 2022 में भी की गई थी 50 रुपए की बढ़ोतरी
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से पहले मार्च 2022 में बढ़ोतरी की गई थी। तब भी 50 रुपए का ही महंगा किया गया था। वहीं इस महीने में 102 रुपये की वृद्धि कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई थी। बता दें कि, इस वर्ष देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल और डीजल, सीएनजी, पीएनजी सहित गैस सिलेंडर की कीमतों कई बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

राज्यों में अलग-अलग होती है सिलेंडर की कीमतें
बता दें कि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 अक्टूबर 2021 के बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण राज्यों में अलग-अलग होती है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के बारे में बताए तो उनकी कीमतों में रोज समीक्षा की जाती है।