मनोज तिवारी ने की दिल्ली में भी NRC लागू करने की मांग, बोले- इससे आतंकवाद को खत्म करने में मिलेगी मदद

Summary :

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अंतिम सूची जारी होने के बाद दिल्ली भाजपा नेता मनोज तिवारी ने राजधानी में भी एनआरसी लागू करने की मांग की है।

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अंतिम सूची जारी होने के बाद दिल्ली भाजपा नेता मनोज तिवारी ने राजधानी में भी एनआरसी लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात खतरनाक हैं।
अगर बीजेपी यहां पर एनआरसी लागू करेंगी तो आतंकवाद को समाप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से बसे लोगों को खतरनाक बताया है। मनोज तिवारी ने यह मांग ऐसे वक्त की जब असम में एनआरसी की अंतिम लिस्ट जारी की गई है।

असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी, 19 लाख से ज्यादा लोग सूची से बाहर

असम में आज सुबह एनआरसी की अंतिम सूची को जारी कर दी गई, जिसमें 19 लाख 6 हजार 657 लोग सूची से बाहर हैं। एनआरसी की इस सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को भारतीय नागरिक बताया गया है। वहीँ, एनआरसी की अंतिम सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने सोनिया गांधी के आवास पर बैठक चल रही है।
कांग्रेस इसी मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी। बैठक में इसी मामले को लेकर रणनीति भी बनाई जा सकती है। बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और गौरव गोगोई भी शामिल हैं।

Desk Team