अरुण जेटली जी ने अपनी विद्वता, कर्मठता व समर्पण से देश की सेवा की। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अरुण जी ने कानून व वित्त जैसे जटिल क्षेत्रों में अपने अद्भुत बौद्धिक कौशल व अनुभव से देश की विकास यात्रा में अतुलनीय योगदान दिया।
आज उनकी जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर नमन। वह एक अनुभवी वकील, कुशल प्रशासक और सुस्पष्ट सांसद थे। उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी के लिए काम किया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
Remembering Arun Jaitely ji on his jayanti. He was a seasoned lawyer, astute administrator and an articulate parliamentarian. He always worked towards the betterment of India. His contributions to public life were outstanding. My heartfelt tributes to him on his jayanti.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 28, 2021
नितिन गडकरी और जेपी नड्डा ने भी किया ट्वीट
पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन।
अरुण जी ने सरकार और पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी क्षमता व अनुभव से देश व संगठन की विकास यात्रा में अतुलनीय योगदान दिया। उनका कर्मशील जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणीय है।— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 28, 2021
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी जयंती पर याद करते हुए ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण अरुण जेटली जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन।