BREAKING NEWS

IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾हावड़ा के काजीपाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण; सीआईडी ने झड़पों की जांच शुरू की◾''सावरकर के बलिदान की अनदेखी नहीं कर सकते, पर आज देश के समक्ष अधिक ज्वलंत मुद्दे''◾राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾कर्नाटक चुनाव से पहले IT विभाग का बड़ा एक्शन, JD(S) से जुड़े सहकारी बैंक की तलाशी ली◾West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा ◾अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका◾Udaipur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील, कर रहे ये मांग ◾कंझावला कांड : दिल्ली पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ 800 पृष्ठों का आरोपपत्र किया दाखिल ◾शिक्षक घोटाला: ED ने गिरफ्तार प्रमोटर अयान शील की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया ट्रैक ◾

संगीतकार भूपेन हजारिका को अमित शाह, नड्डा सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को गायक भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और संगीत व कला के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। भारत रत्न से सम्मानित हजारिका का जन्म आठ सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था।

वही, शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं बेहतरीन आवाज के धनी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। अपने बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों से उन्होंने भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है।’’

जेपी नड्डा ने भी हजारिका को किया याद 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक बेहतरीन संगीतकार थे जिन्हें भारतीय और असमिया संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वह अपने शानदार गीतों से कई दिलों में हमेशा हमेशा के लिए बस गए....।’’ केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हजारिका ने अपने गीतों के जरिए सीमा पार तक मानवता और भाईचारे का संदेश पहुंचाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ भारत रत्न, डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि।’’

किरेन रीजीजू ने भी दी श्रद्धांजलि 

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि हजारिका हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश पर तैयार किए गए हजारिका के गीत को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ महान संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भूपेन दा हमेशा हमारे साथ रहेंगे। यह अरुणाचल प्रदेश के बारे में भूपेन दा द्वारा बनाए गए कई खूबसूरत गीतों में से एक है।’’

बता दें, हजारिका एक पार्श्व गायिका, संगीतकार, गीतकार, कवि, अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। उन्हें 1975 में संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1977 में पद्मश्री, 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1992 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में पद्म भूषण दिया गया। वह करीब पांच साल तक संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष भी रहे। हजारिका का निधन पांच नवंबर 2011 को हुआ था।