कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया।
मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा है, 'अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समाज की सेवा की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाने वाले पटेल का कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।' उनके पुत्र फैजल से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। भगवान से प्रार्थना है की अहमद भाई की आत्मा को शांति प्रदान करें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'अहमद जी अत्यंत समझदार और अनुभवी नेता थे। मैं उनसे हमेशा विचार विमर्श करती और उनकी सलाह लिया करती थी। वह हमारे सच्चे मित्र थे। उनके निधन से कांग्रेस को गहरी क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'यह दुख भरा दिन है अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के पिलर थे। उन्होंने कांग्रेस में ही श्वांस ली, कांग्रेस के लिए ही जिए और संकट काल में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह पार्टी की संपत्ति थे। हम उनको हमेशा याद करेंगे। पीड़ति परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा 'निशब्द..जिन्हें हर छोटा बड़,,दोस्त, साथी..विरोधी भी...एक ही नाम से सम्मान देते- ‘अहमद भाई’!वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया,वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना,वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़,अब भी विश्वास नही..अलविदा, अहमद जी।'
निशब्द..
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 25, 2020
जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी..विरोधी भी...एक ही नाम से सम्मान देते- ‘अहमद भाई’!
वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया,
वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना,
वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी,
अब भी विश्वास नही..
अलविदा “अहमद जी”🙏 pic.twitter.com/NRCwHPNZLl