PM मोदी, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

PM मोदी, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हेराथ की मुबारकबाद दी और सभी की समृद्धि और आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना की। महाशिवरात्रि को जम्मू और कश्मीर में हेराथ कहा जाता है और हेराथ को कश्मीरी पंडित बड़े धूमधाम से मनाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हेराथ की मुबारकबाद दी और सभी की समृद्धि और आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना की। महाशिवरात्रि को जम्मू और कश्मीर में हेराथ कहा जाता है और हेराथ को कश्मीरी पंडित बड़े धूमधाम से मनाते हैं। 
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हेराथ मुबारक। इस पावन अवसर पर मैं सभी के जीवन में खुशी और अच्छी सेहत की कामना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में सभी की आकांक्षाओं की पूर्ति हो।’’ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 
योगी ने आज शाम यहां जारी अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक प्रबन्ध किए हैं। यह पर्व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 
श्री योगी ने लोगों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि के लिये अपनी मंगल कामना प्रेषित की हैं। 
राज्यपाल ने आज शाम यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान शिव की उपासना से जुड़ इस पर्व की अपनी विशेष महत्ता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ-साथ पारस्परिक एकता का सन्देश देते हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। 
शिव कल्याण स्वरूप और शीघ, प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। शिव जी के बारे में यह कथा है कि समुद, मंथन में अमृत के साथ विष भी उत्पन्न हुआ था। इस विष के प्याला को शिवशंकर जी ने ही पिया था। 
श्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि और सौभाज्ञ का आशीर्वाद दें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। 
श्री कुमार ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। 
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सछ्वाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा।
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है। 
श्री शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं। इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है। वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए भोले भंडारी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को सभी मिलजुलकर मनाएं और भगवान भोलेनाथ से समाज के कल्याण के उद्देश्य से त्याग करने की प्रेरणा लें।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। 
श्री बघेल ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। 
श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव से देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सम्पन्नता की भी कामना की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
श्री दीक्षित ने आज यहां जारी अपने सन्देश में कहा है कि सम्पूर्ण जगत में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भारत के अध्यात्मिक उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव के रुद, नाम का उल्लेख सर्व प्रथम ऋग्वेद में मिलता है। इस दिन शिव-भक्त शिव मंदिरों में बेल-पत्र आदि अर्पित कर जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इस पर्व का बहुत महत्व है। 
श्री दीक्षित ने महाशिवरात्रि के अवसर पर समूचे जगत के जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई दी है। 
डा.महंत ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि शिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, इसे शिव चौदस या शिव चतुर्दशी भी कहा जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का बहुत महत्त्व होता है और इस पर्व पर रुद्राभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। 
उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक पर्व है। उनके निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर आदि विकारों से मुक्त करके परमसुख,शान्ति एवं ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।