राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं ! - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं !

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रंगो के त्योहार होली पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर आज जारी बधाई संदेश में कहा,‘‘होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रंगो के त्योहार होली पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर आज जारी बधाई संदेश में कहा,‘‘होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।’’ 
उन्होंने कहा,‘‘रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। यह उत्सव, सभी के जीवन में आशा का संचार करने वाला होता है और इसीलिए हमारी सांस्कृतिक परंपरा में होली का विशेष स्थान है। हर आयु और हर वर्ग के लोग इस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। विविध रंगों से ओत-प्रोत होली का यह पर्व, हमारी विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिम्ब है।’’ राष्ट्रपति ने कहा,‘‘मेरी कामना है कि इस पर्व के माध्यम से अपनी अमूल्य विरासत और जीवन-मूल्यों में देशवासियों का विश्वास बढ़ तथा यह त्योहार सभी लोगों में परस्पर सछ्वाव एवं मैत्री को और मजबूत बनाए।’’ 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार मिलजुलकर एकता तथा भाईचारे के भाव से मनाया जाता है और देशवासी इस पर्व पर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले मैत्री तथा सौहार्द के बंधन को मजबूत बनायें। 
नायडू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “मैं होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रंगों का त्योहार होली, परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एकता, भाईचारे और स्नेह की भावना से खुशियां मनाने का पर्व है। होलिका दहन का प्रकाश बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।’’ 
इस पर्व की पूर्व संध्या पर नायडू ने कहा कि होली प्रकृति के सौंदर्य और उदारता का उत्सव भी है। यह त्‍योहार सर्दियों की समाप्ति और गर्मी के मौसम के आगमन का भी पर्व है। 
उन्होंने आह्वान किया, ‘‘होली के अवसर पर हम समाज को जोड़ने वाले मैत्री और सौहार्द के बंधन को मजबूत बनाने का प्रयास करें। इस त्योहार में हम विघटनकारी बाधाओं को समाप्‍त करें और साझा समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव और खुशी के लिए एकजुट हों।” 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रंगों के त्यौहार, होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। 
होली की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और परस्पर प्रेम और सछ्वाव लेकर आता है। हमें ऐसे त्यौहार पारस्परिक हर्षोल्लास, स्नेह और भाईचारे की भावना के साथ मनाने चाहिएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रंगों के इस त्यौहार को जैविक और परम्परागत रंगों और फूलों का उपयोग कर सुरक्षित ढंग से मनाए ताकि स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के लोगों को होली और फाग की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हर त्यौहार को पारम्परिक ढंग और रीति-रिवाज से मनाना चाहिए। 
श्री चौटाला ने कहा कि आज की युवा पीढ़ को हमारे त्यौहारों के महत्व के बारे जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि होली पर रसायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे होली के त्यौहार को परम्परागत ढंग से मना कर आपसी भाईचारे और समाज के ताने-बाने को मजबूत करें।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को होली की शुभकामना देते हुए सोमवार को कहा कि ‘अधर्म पर धर्म की विजय के त्योहार होलिकादहन की सभी झारखण्ड वासियों को शुभकामनाएं। 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, इस होलिकादहन पर हम सभी घृणा, अहंकार एवं अपनी बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को आत्मसात करें।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘आइये नये उमंग व उत्साह के साथ होली का सत्कार करें। मिलकर नये झारखण्ड के सपने को साकार करें।’’ 
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं हैं। 
श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व सत्य के संरक्षण, अन्याय के दहन और समरसता का पर्व है। उम्मीद करता हूं कि इस होली से मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि के नए रास्ते तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सांस्कृतिक वैभव और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। 
श्री चौहान ने अपने संदेह में कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में होली का विशेष महत्व है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। होली का पर्व समाज में समता, प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करता है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रंगों का पर्व होली पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना दी है। 
इस अवसर पर श्री मिश्र ने प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व द्वेषभाव, दुर्गुणों और दुर्विचारों से मुक्त होकर नए उत्साह के साथ जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देता है। 
श्री गहलोत ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली हमें एकजुट करता है और भाईचारे की भावना में बांधता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और शांति लायेगा। 
इसी तरह उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले होली के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री पायलट ने कहा कि समरसता एवं भाईचारे से ओत-प्रोत ये त्योहार हमारे देश की विविधताओं को एक माला में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने होली के इस पावन पर्व पर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्वमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामना दी। इस मौके श्रीमती राजे ने कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी अपने भीतर के अहंकार एवं बुराइयों को अग्नि में विसर्जित करने का संकल्प लें। साथ ही समाज में व्याप्त घृणा को भुलाकर आपसी प्रेम, सौहार्द तथा समरसता की भावना को आत्मसात करें। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके उन्होंने होलिका दहन की अग्नि में दु:ख एवं समस्याओं का नाश हो एवं सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का उजाला होने की कामना की।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टंडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उल्लास और उमंग के इस त्योहार को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे की भावना से मनाएं। 
राज्यपाल टंडन ने कहा, ‘भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े अनूठे त्योहार होली से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सु²ढ़ होती है। टंडन ने लोगों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।’
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है। 
कमलनाथ ने कहा कि ‘हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मो के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हों अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है।Ó उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्घियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। कमलनाथ ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है। 
राज्य सरकार के मंत्री पी़ सी़ शर्मा, इमरती देवी, आरिफ अकील, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, प्रियवृत सिंह, जयवर्धन सिंह ने होली एवं रंगपंचमी पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
श्री दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। 
वहीं श्री ठाकुर ने होली उत्सव पर कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति, सदभाव और खुशहाली लेकर आएगा।
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती मौर्य ने सोमवार को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आये। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है।’’ 
उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम एवं सछ्वावना के साथ सुरक्षित प्रकार से होली खेलने और पर्व मनाने और करोना वायरस की रोकथाम और इससे बचाव के लिए लोगों को भीड़ इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने राजभवन में इस वर्ष ‘‘होली मिलन‘‘ (ओपन हाउस) और पुष्प प्रदर्शनी आयोजन निरस्त कर दिया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। 
विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रजापति ने अपने शुभकामना संदेश में होली को पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्व बताते हुए कहा कि उत्साह, उल्लास और उमंग के विविध रंगों का यह पर्व हमारे जीवन में खुशियों का रंग भर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेश भर में पारस्परिक सछ्वाव और भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा। 
विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कावरे ने कहा है कि होली का पर्व जीवन के सभी रंगों को सहेजने और साझा करने का पर्व है। उन्होंने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने अपने संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार हमे रंग-गुलाल के माध्यम से सामाजिक समरसता का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी आपसी भाई-चारे के इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं एवं प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।