लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल गाँधी सहित कई नेताओं ने पासवान के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला , राहुल गाँधी सहित कई नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आज रात निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला , राहुल गाँधी सहित कई नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आज रात निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
राष्ट्रपति श्री कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री श्री पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवात्र मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव  था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।’’ 
उपराष्ट्रपति श्री नायडु ने अपने संदेश में कहा, ‘‘केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ सांसद श्री पासवान के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। सार्वजनिक एवं संसदीय जीवन में हमारा लम्बा साथ रहा..। और उनकी बहुत सी मधुर यादें अभी भी मेरे जेहन में हैं। अपने लंबे और यशस्वी राजनीतिक जीवन में वे दुर्बल वर्गों की एक सशक्त आवाज रहे। श्री पासवान लोकतान्त्रिक मूल्यों के अनुकरणीय प्रतिनिधि रहे..। अंतिम सांस तक देश की सेवा करते रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!’’ 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि श्री पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। उनके निधन से देश में एक शून्य बन गया है जो शायद कभी पूरा नहीं होगा। श्री पासवान का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने एक मित्र, एक अमूल्य सहयोगी को खो दिया है जिसने हर गरीब को गरिमा पूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए बहुत मन से काम किया। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री पासवान कड़ी मेहनत और संकल्पशक्ति से राजनीति में आगे बढ़। एक युवा नेता के रूप में उन्होंने आपातकाल में तानाशाही और लोकतंत्र पर आघात का विरोध किया। वह एक असाधारण सांसद एवं मंत्री रहे और उन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में अमिट योगदान दिया। उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उनका हस्तक्षेप गहन दूरदृष्टि वाला होता था। राजनीतिक सूझबूझ से लेकर शासकीय राजनय तक हर विधा में वह विलक्षण थे। वह उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। 
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। उन्होंने आजीवन समाज के वंचित-अभावग्रस्त वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पदचिन्हों पर चलते हुए पासवान जी ने समाजवादी आंदोलन को सशक्त किया। छात्र राजनीति से लेकर सांसद के रूप में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं को निष्ठा व आदर के साथ निभाया। उनका जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की घड़ी में परिवार के प्रति गहन संवेदनाएँ। ॐ शान्ति !’’
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक जन शक्ति पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कमी सदैव बनी रहेगी। 
श्री शाह ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है। 
भारतीय राजनीति व केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी कमी सदैव बनी रहेगी और मोदी सरकार उनके गरीब कल्याण व बिहार के विकास के स्वपन्न को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध रहेगी।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ चाहे 1975 के आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या मोदी सरकार में कोरोना महामारी में गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करना हो, राम विलास पासवान जी ने इन सभी में अद्वितीय भूमिका निभाई है। कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहते हुए, पासवान जी अपने सरल व सौम्य व्यक्तित्व से सबके प्रिय रहे। 
मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति।’’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है।
श्री पासवान का बिमारी के कारण आज शाम यहां निधन हो गया। 
श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े क़द्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!’’
– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
श्री योगी ने गुरूवार को यहां जारी एक शोक सन्देश में कहा कि श्री रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 
उन्होंने कहा कि श्री रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। 
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है वह दलित और पिछड़े तबकों के लिए जिंदगी भर संघर्ष करते रहे। 
श्री जावडेकर ने ट्वीट कर कहा,‘‘श्री रामविलास पासवान जी के निधन से अत्यधिक दु:ख हुआ। वह मंत्रिमंडल में बहुत सक्रिय रहते थे। वह एक जिंदादिल नेता थे। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। ॐ शांति।’’ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे।
– बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
सुश्री मायावती ने गुरूवार को कहा कि वह बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक थे। 
बसपा सुप्रीमो ने कहा,‘‘केन्द्रीय मंत्री और बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दु:खद। उनके परिवार और पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं।’’
– उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 
राज्यपाल ने गुरुवार शाम अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे,जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। श्री पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। 
श्रीमती पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
-राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह श्री पासवान के निधन से बेहद आहत हैं। 
श्रीमती राजे ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि अपने 32 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने एक सच्चे जननेता के रूप में राष्ट्र की सेवा की। भारतीय राजनीति की इस दीर्घ यात्रा में दिवंगत पासवान जी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों से ही एक विशिष्ट पहचान बनाई। 
उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारवासियों की भलाई के लिए उन्होंने आजीवन काम किया तथा अपने सरल स्वभाव एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों के चलते भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा, ‘उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करे। ॐ शांति !, 
-केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
श्री नकवी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राम विलास जी, अभी तो मैंने आपके जन्मदिन पर बधाई दी थी। आपके निधन पर क्या कहूं। निशब्द हूँ, दुखी हूँ। ॐ शांति..’’ श्री पासवान का आज देर शाम दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
-केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। 
डॉ निशंक के अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी आदरणीय रामविलास पासवान जी के असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। गरीबों के हमदर्द, जुझारू एवं प्रखर वक्ता, दूरदर्शी एवं मृदुभाषी श्री रामविलास जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं भगवान बद्री केदार जी से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ऊं शांति।’’
– केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर तबके को मुख्यधारा से जोड़। 
श्री प्रधान ने ट्वीट कर कहा,‘‘देश के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से क्षुब्ध हूं।अपने लंबे राजनैतिक जीवन में उन्होंने सदैव ग़रीबों और कमत्रोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। दु:ख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।’’
-केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया। 
श्री पटेल ने ट्वीट कर कहा,‘‘वरिष्ठ नेता राम विलास पासवान जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय लोकतंत्र में संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्य,सत्ता में भागीदारी का इतिहास रचने वाला एक युग समाप्त हो गया। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’’ 
– केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया। मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा ‘श्रद्धेय रामविलास पासवान जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने दायित्वों का निर्वहन कार्यकुशलता और कर्मठता के साथ कर रहे थे। कोविड 19 काल में देश की अधिक से अधिक जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे, इसके लिए वे निरंतर कार्यरत थे। मेरी संवेदनाएँ चिराग पासवान और उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार के सदस्यों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें, मेरी यही प्रार्थना है।’ 
-पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा ‘केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।’ 
-राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम ने ट्वीट कर कहा ‘केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।’
– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के गरीब एवं दलित वर्ग ने अपनी बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है। 
– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे। 
सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पासवान जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह कद्दावर व्यक्तित्व थे जो जीवन भर वंचित तबकों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के मकसद के लिए खड़े रहे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने एक साथी और संप्रग सरकार में एक सक्षम एवं कुशल मंत्री के तौर पर उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करती हूं।’’ 
कांग्रेस अध्यक्ष ने पासवान की पत्नी, पुत्र चिराग, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिजनों को मेरी संवेदनाएं।’’ 
प्रियंका ने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।’’ 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर दुख प्रकट किया और रामविलास पासवान के योगदान को याद किया। 
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पासवान के पुत्र चिराग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘चिराग, आपके पिता के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। रामविलास पासवान जी कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के बड़े पैरोकार थे और भारत के बहुलवाद और विविधता में उनकी असीम आस्था थी। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आपके, परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ 
-राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘‘पासवान जी कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बहुत प्रतिबद्ध थे। उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ जिसे भरना मुश्किल है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’
-पार्टी के मुख्य पवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम विलास पासवान जी के निधन से गहरा आघात लगा। देश की राजनीति में पासवान जी ने एक गहरी छाप छोड़ी और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाई।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में सोनिया गांधी व डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ग़रीबी उन्मूलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ 
-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के आज निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 
श्री गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,‘ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया। 
रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। 
उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता के निधन की सूचना साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।’’ 
लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।