BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

Weather Update: मार्च महीने में गर्मी ने ढाया कहर, 122 सालों का टूटा रिकॉर्ड

भारत में गर्मी का सितम इस बार काफी अधिक रहेगा, बीते मार्च महीने में तापमान काफी अधिक रहा। इसके चलते लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि भारत में 122 वर्ष में मार्च सबसे गर्म रहा और इस महीने में देश में भीषण गर्मी महसूस की गयी। मौसम विभाग ने इस असामान्य गर्मी के लिए उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में किसी भी व्यापक तंत्र के नहीं बनने के कारण वर्षा की कमी को जिम्मेदार ठहराया।  

मार्च 2022 में दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान  

पूरे देश में 8.9 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई, जो कि इसकी लंबी अवधि की औसत वर्षा 30.4 मिमी से 71 प्रतिशत कम थी। वर्ष 1909 में 7.2 मिमी और 1908 में 8.7 मिमी के बाद 1901 से मार्च में तीसरी बार सबसे कम वर्षा हुई। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरे देश में, मार्च 2022 में दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान (33.10 डिग्री सेल्सियस) पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक है।’’ मार्च 2010 में देश का अधिकतम तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

देशभर में इस साल मार्च में औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस था 

मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में देश का औसत तापमान 26.67 डिग्री सेल्सियस मार्च 2010 में दर्ज 26.671 डिग्री सेल्सियस के बाद दूसरा सबसे अधिक तापमान है। देशभर में इस साल मार्च में औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस था, जो 1953 में 20.26 डिग्री सेल्सियस और 2010 में 20.25 डिग्री सेल्सियस के बाद 122 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान था।उत्तर-पश्चिम भारत में, औसत अधिकतम तापमान (30.73 डिग्री सेल्सियस) पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक है। मार्च 2004 में औसत अधिकतम तापमान 30.67 डिग्री सेल्सियस देखा गया था।